Viral Video: राजहंस को पसंद नहीं आया शख्स का पानी में नहाना, जमकर नोंचा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: पानी ने नहा रहे एक शख्स पर दो राजहंसों ने हमला कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि नहा रहे शख्स के सामने से दो राजहंस तेजी से उसकी तरफ आ रहे हैं. स्वान (SWAN) के मूड को देखकर ही लग रहा है कि ये हमला कर सकते हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. @AMAZlNGNATURE की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पानी में बड़े मजे से नहा रहा है. शख्स मजे से पानी में तैर रहा है. इधर, तालाब में मौजूद राजहंसों को शायद शख्स का पानी में नहाना पसंद नहीं आया. दोनों राजहंसों में अचानक से शख्स पर अटैक कर दिया. वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

राजहंस ने शख्स पर किया हमला

वीडियो में दिख रहा है कि नहा रहे शख्स के सामने से दो राजहंस तेजी से उसकी तरफ आ रहे हैं. स्वान (SWAN) के मूड को देखकर ही लग रहा है कि ये हमला कर सकते हैं. वो शख्स भी शायद यह समझ गया, तभी वो स्वान के आगे बढ़ने पर पीछे हटने लगा. खतरे को भांपकर वो शख्स शायद पानी से निकलना चाह रहा था, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी, दोनों में से एक राजहंस ने शख्स पर हमला कर दिया. उसके सिर, पीठ, कमर पर राजहंसों ने अपनी पैनी चोंच से हमला कर दिया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने कम���ंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मेरे पति के बारे में मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक वह है जब बत्तखों ने हम पर हमला किया था.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘स्वान ने कहा कि यह मेरा क्षेत्र है, तुम यहां क्या कर रहे हो?’इसी तरह कई और यूजर ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इमोजी डालकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola