Viral Video: कॉम्पटीशन जीतने के लिए बच्चे ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आ जाएगी हंसी

boy with his mother
Viral Video: कॉम्पटीशन जीतने के लिए बच्चे ने मां को ठूस-ठूसकर खाना खिलाया. देखें यह वायरल वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में एक बच्चे को अपनी मां को बड़े ही अनोखे अंदाज में ठूस-ठूसकर खाना खिलाlते देखा जा सकता है. दरअसल, बच्चे के स्कूल में एक प्रतियोगिता थी, जिसमें बच्चे को अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी मां के पास खाना लेकर जाना था. उन्हें वह खाना खिलाना था. बच्चे ने अपनी आंखों पर पट्टी भी बांधी और खाना लेकर अपनी मां के पास भी गया, लेकिन जब उसने अपनी मां को खिलाना शुरू किया, तब उसे देख लोग हैरान रह गए.
दरअसल, हुआ यूं कि बच्चे ने प्रतियोगिता जीतने की जल्दी में अपनी मां के मुंह में ठूस-ठूसकर ब्रेड का टुकड़ा खिलाना शुरु कर दिया. मासूमियत में बच्चा कभी अपने नन्हे हाथों से मुक्का मार मुंह में खाना डालता तो कभी खाने को एक साथ दबाकर उन्हें खिलाने की कोशिश करता. वहां मौजूद लोग यह नजारा देख हंसकर लोट-पोट होने लगे. यहां तक कि उसकी मां भी बच्चे के इस हरकत पर हंसने लगती हैं.
यह भी पढ़े: Viral Video : पति-पत्नी कोर्ट आए थे तलाक लेने, लेकिन पति ने गाया ऐसा गाना, पत्नी ने कहा अब नहीं लूंगी तलाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










