पति-पत्नी कोर्ट आए थे तलाक लेने, लेकिन पति ने गाया ऐसा गाना, पत्नी ने कहा अब नहीं लूंगी तलाक

Updated:
विज्ञापन
husband and wife

husband and wife

Viral Video: तलाक लेने पहुंची महिला ने अपने पति का गाना सुनकर अपना फैसला बदला दिया. उसने कहा कि अब तलाक नहीं लेना है.

विज्ञापन

Viral Video: पति-पत्नी के झगड़े और तलाक की कई खबरें आपने सुनी और देखी होंगी. लेकिन क्या आपने कभी अदालत में आए किसी पति-पत्नी को देखा है जिन्होंने गाने की मदद से अपने तलाक के फैसले को ही बदल दिया? अगर नहीं, तो यह वीडियो आपको जरूर हैरान कर देगा. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @VishalMalvi नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

दरअसल, एक पति-पत्नी किसी विवाद के कारण अलग होने का फैसला करते हैं, जिसके लिए वे कोर्ट में याचिका दायर करते हैं. कोर्ट द्वारा दिए गए दिन दोनों कोर्ट में पहुंचते हैं. दोनों के केस की सुनवाई भी होती है, लेकिन जब दोनों कोर्ट रूम से बाहर निकलते हैं, तब पति अपनी पत्नी को देख ‘न सिखा तेरे बिन जीना’ गाना गाने लगते हैं. जिसे सुन पत्नी भावुक हो रोने लगती है और अपने पति को गले से लगा लेती है. साथ ही तलाक के फैसले को भी बदल देती है.

यह भी पढ़े: Viral video: दिल्ली में 3 युवाओं का अकबर रोड बोर्ड पर काला रंग पोतने का वीडियो सामने आया.

यह भी पढ़े: Viral Video: दिल छू लेगा आदमी का कुत्ते के प्रति पिता जैसा प्यार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola