नेतन्याहू से मुलाकात, संसद में संबोधन… इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, जानें शेड्यूल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Feb 2026 8:46 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं. अपनी यात्रा में पीएम मोदी इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वो इजराइली संसद को संबोधित करेंगे और रक्षा, सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय हालात सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं.

विज्ञापन

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (25 फरवरी) से दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंधों सहित पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही भारत और इजराइल के बीच द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत होने की संभावना है. अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल की संसद को संबोधित करेंगे, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना प्रमुख एजेंडा रहेगा. नेतन्याहू बुधवार रात पीएम मोदी के लिए निजी डिनर का आयोजन करेंगे.

तीसरे कार्यकाल में इजराइल की पहली यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में यह उनकी पहली इजराइल यात्रा होगी, जबकि पिछले नौ वर्षों में यह उनका दूसरा दौरा है. इससे पहले जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार इजराइल का दौरा किया था. इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत का दौरा किया, जिसने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत किया. वर्तमान में भारत और इजराइल के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, कृषि, जल प्रबंधन और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में व्यापक और मजबूत सहयोग कर रहे हैं. यह साझेदारी दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है.

पीएम मोदी के दौरे में किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

  • पीएम मोदी अपने दौरे में इजराइल के साथ गाजा सहित पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं.
  • पिछले साल जून में इजराइल-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद, नेतन्याहू और मोदी ने दो बार फोन पर बात कर चुके हैं.
  • नौ अक्टूबर को पीएम मोदी ने नेतन्याहू से फोन पर बात की थी. इसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर उन्हें बधाई दी.

घनिष्ठ हुए हैं भारत-इजराइल संबंध

बीते कुछ सालों से भारत और इजराइल के संबंधों में काफी मजबूती बनी है. भारत और इजराइल के बीच रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है. विशेष रूप से रक्षा सहयोग दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का एक अहम स्तंभ बन गया है. इजराइल भारत को कई आधुनिक सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियार प्रणालियां उपलब्ध करा रहा है. नवंबर 2025 में भारत के रक्षा सचिव की इजराइल यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग से जुड़े एक महत्वपूर्ण समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिससे इस साझेदारी को और मजबूती मिली.

सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग

सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है. भारत अपनी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र विकसित करने पर काम कर रहा है. इसमें इजराइल की प्रसिद्ध आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली के कुछ महत्वपूर्ण तत्वों को शामिल करने की संभावनाएं भी तलाश रही है, जो दुश्मन की मिसाइलों और गोले को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है. इसके अलावा, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंध भी लगातार मजबूत हो रहे हैं, जिससे आर्थिक साझेदारी को नई गति मिल रही है. (इनपुट भाषा)

Also Read: राहुल बोले- चीन को रोकने का समय आया तो पीएम गायब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola