एआई समिट विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरी साजिश, आरोपियों पर दंगे का आरोप

Updated:
विज्ञापन

देवेश चंद्र श्रीवास्तव स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच, फोटो एक्स

AI Summit Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरे साजिश छीपे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगे का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

AI Summit Protest: दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP क्राइम ब्रांच, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, अब तक की जांच के आधार पर, हमें इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि यह एक गहरी साजिश के तहत किया गया था. इस केस की आगे की जांच क्राइम ब्रांच के इंटरस्टेट सेल को ट्रांसफर कर दी गई है. डिटेल में जांच की जा रही है.

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के आरोप में 8 गिरफ्तार, इन धाराओं के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP क्राइम ब्रांच, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के संबंध में तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 61(2), 121(1), 132, 190, 195(1), 221, 223(A), 196, 197 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है. अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में इंडियन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हैं. सभी गिरफ्तार लोगों से पुलिस रिमांड में लेने के बाद पूछताछ की गई. इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने यूथ कांग्रेस के गिरफ्तार सदस्यों पर दंगे का आरोप लगाया

दिल्ली पुलिस ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के सदस्यों के खिलाफ दंगा करने का आरोप भी दर्ज किया है.

क्या है मामला?

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को सम्मेलन स्थल के हॉल नंबर 5 के अंदर कमीज उतारकर और सरकार तथा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी हुई टी-शर्ट हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया. पुलिस ने बताया, आरोपियों ने एंट्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था और क्यूआर कोड प्राप्त किया था.

विरोध प्रदर्शन पर राजनीति शुरू

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. बीजेपी ने इसे वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का एक शर्मनाक कृत्य बताया, जबकि भारतीय युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताकर इसका बचाव किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola