Viral Video: हिप्पो के सामने अकड़ दिखा रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में दरियाई घोड़े ने बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jul 2025 6:39 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हिप्पो और मगरमच्छ की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ के बीच की जंग है. एक मगर अपनी ताकत के घमंड में आकर हिप्पो का रास्ता रोकने की कर रहा था हिमाकत, इसके बाद तो हिप्पो ने फॉर्म में आते हुए दो मिनट के अंदर मगर को उसकी औकात बता दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मगरमच्छ को हिप्पो ने दिखाई अपनी ताकत

वीडियो में दिख रहा है है कि पानी के अंदर एक दरियाई घोड़ा मौजूद है. वहीं पानी के बाहर एक मगरमच्छ बैठा है. जब हिप्पो पानी से बाहर आ रहा था उस समय मगरमच्छ उसे अपनी ताकत दिखाते हुए रोकने की कोशिश करने लगा. इसके बाद कुछ पल दोनों के बीच जंग होती है उसी में मगर समझ गया कि यह कोई मामली जानवर नहीं हिप्पो है इसे रोकना उसके बूते के बाहर की बात है. दोनों के बीच करीब दो मिनट तक जंग होती है, इसमें हिप्पो मगरमच्छ पर काफी भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर हिप्पो और मगरमच्छ की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. इसे अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘हर कोई एक पागल को पहचान लेता है जब कोई उसे देखता है.’ इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘उस दरियाई घोड़े ने उस मगरमच्छ की जान बख्श दी. शायद वह बस बच्चे की खरोचों से बचना चाहता था.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जमीन पर मगरमच्छ, विशेषकर दरियाई घोड़ों के लिए कोई खतरा नहीं है.’ कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिखाया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola