Viral Video: पानी के अंदर ऑक्टोपस पकड़ रहा था शख्स, हो गया उल्टा! जान के पड़ गए लाले
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jul 2025 6:46 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पानी के अंदर उस शख्स के मुंह और गर्दन पर ऑक्टोपस अपनी पकड़ बना लिया है. इससे पानी के अंदर उस शख्स को घुटन महसूस होने लगी.
Viral Video: आठ भुजाओं वाले ऑक्टोपस की पकड़ बहुत मजबूत होती है. ताकतवर ऑक्टोपस की पकड़ से निकलना काफी मुश्किल है. ऐसे में अगर किसी से ऑक्टोपस को खतरा महसूस होता है तो वो तुरंत अपने बचाव में आ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पानी के अंदर जाकर एक ऑक्टोपस को पकड़ लेता है. अपने को बचाने के लिए ऑक्टोपस उस शख्स के हाथ और कंधे को जकड़ लेता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘ऑक्टोपस अपने आप को किसी के द्वारा छेड़छाड़ किये जाने से बचाता है.’
शख्स से शरीर से लिपट गया ऑक्टोपस
वीडियो में दिख रहा है कि पानी के अंदर उस शख्स के मुंह और गर्दन पर ऑक्टोपस अपनी पकड़ बना लिया है. इससे पानी के अंदर उस शख्स को घुटन महसूस होने लगी. इसके बाद शख्स पानी के बाहर आ गया. शख्स पानी से बाहर आकर गहरी और लंबी सांसे ले रहा है. उसे खांसी भी आने लगी. पानी की गहराई कम थी इस कारण शख्स तुरंत ऊपर आ गया, अगर पानी की गहराई ज्यादा होती हो यह बड़ा खतरा साबित हो सकता था.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफार्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘ऑक्टोपस की पकड़ काफी मजबूत होती है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘वीडियो में दिख रहा है कि कैसे ऑक्टोपस अपना बचाव करता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










