Viral Video: इंसानों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा यह कौवा, वीडियो देखकर फटी रह जाएगी आंखें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jul 2025 5:16 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: कौवे की स्वच्छता अभियान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 1 लाख 30 हजार के करीब लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

विज्ञापन

Viral Video: केंद्र सरकार पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान लंबे समय से चला रही है. सरकार लोगों से यह भी अपील करती रहती है कि अपने आसपास के इलाकों को साफ रखें. सरकार की स्वच्छता की बात लोगों के मगज में कितनी उतरी है इसका तो कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन एक कौआ शायर स्वच्छता का मतलब जरूर समझ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कौवा पर्यावरण के प्रति काफी जागरूकता दिखा रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक कौवा आप-पास गिरे प्लास्टिक की बोतल, कोल्ड ड्रिंक के केन, कागज के टुकड़े समेत अन्य गंदगी को उठाकर एक डस्टबिन में डाल रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कौआ खाली डिब्बे समेत अन्य गंदगी वाले चीजों को अपनी चोंच से उठाकर पास में रखे कूड़ेदान में डाल रहा है. कौआ ने अपनी छोटे से प्रयास से जगह को पूरी तरह साफ कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कौवे की स्वच्छता अभियान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 1 लाख 30 हजार के करीब लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा क्योंकि कौवा कई मनुष्यों से ज्यादा समझदार है. एक और यूजर ने लिखा ‘कौवे बुद्धिमान प्राणी हैं. मनुष्य उपयोगकर्ता हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कौवे में नागरिक बोध होता है.’ वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘कौओं को कम मत समझिए. वे वास्तव में कई मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान हैं.’ सोशल मीडिया पर कई और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. कई यूजर्स ने गुड लिखा है. किसी ने इमोजी और अन्य वीडियो डालकर भी अपनी प्रतिक्रिया जताई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola