मम्मी मैं नहीं जाऊंगा! दौड़ शुरू हो गई, पर बच्चे ने नहीं छोड़ा मां का पैर, आगे जो हुआ देखकर छूट जाएंगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
mother and son

mother and son

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला को छोटे बच्चों की दौड़ की प्रतियोगिता में अपने बेटे के आगे दौड़ते देखा जा सकता है. जानिए क्यों महिला ऐसा कर रही है, इसके लिए देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि स्कूल में दौड़ की प्रतियोगिता रखी गई है. सभी बच्चे स्टार्टिंग लाइन पर खड़े होकर दौड़ने का इशारा मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उनमें से एक बच्चा अपनी मां के पैरों को पकड़कर रो रहा है. वह नहीं चाहता है कि उसकी मां उसे छोड़कर जाए.

इस बीच स्कूल के टीचर सीटी बजाकर दौड़ने का इशारा कर देते हैं. जिसके बाद सभी बच्चे पूरे जोश के साथ दौड़ने लगते हैं. लेकिन वह छोटा बच्चा वहीं अपनी मां के पैर को पकड़कर खड़ा रहता है. मां उसे हंसते हुए दौड़ने को कहती है, लेकिन बच्चा मानने का नाम नहीं लेता है.

इसके बाद महिला जो करती है, वह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. महिला उसे छोड़कर खुद दौड़ने लगती है. उनका बच्चा भी उनके पीछे-पीछे तेजी से दौड़ने लगता है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते हैं. ऐसे ही दौड़ते हुए बच्चा दूसरे बच्चों को जल्दी ही पीछे छोड़ देता है और प्रतियोगिता जीत जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video:कुएं में गिरा बच्चा, कांप गया मां का दिल, सड़कों पर घूम-घूमकर मदद मांगती दिखी मादा तेंदुआ, रुला देगा वीडियो

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola