Viral Video: बच्चे के टकले सिर पर मां ने बेल दी रोटी, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video mother make chapati on child bald head

Viral Video mother make chapati on child bald head

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मां अपने बच्चे के टकले सिर पर रोटियां बेल रही है. देखें इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं और एक बच्चा रसोई घर में बैठे हुए हैं. एक महिला खाना बना रही है, जबकि दूसरी महिला बच्चे के साथ खेल रही है. लेकिन इस वीडियो को जो चीज खास बनाती है, वह है महिला का खाना बनाने का अंदाज.


वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला रोटी बना रही है, लेकिन उनके रोटी बनाने का अंदाज इतना अनोखा है कि शायद ही किसी ने कभी इस अंदाज में रोटी बनाई हो. महिला आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाती है और उन्हें अपने छोटे से बच्चे के गंजे सिर पर बेलती है. वहीं पास में बैठी महिला बच्चे को तरह-तरह की खाने की चीजें देती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Fact Check : इंस्टेंट नूडल्स में कीड़े, क्या आपने भी देखा वीडियो? जान लें इसकी सच्चाई

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola