Viral Video: मुझे छोड़कर मत जाओ मालिक! कुत्ते के पैर पर लटक कर मनाता दिखा बंदर

Updated:
विज्ञापन
monkey and dog

monkey and dog

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर कुत्ते के पैरों पर लटक कर उसे जाने से रोकने की कोशिश कर रहा है. वहीं कुत्ता खुद को उससे छुड़ाने की कोशिश कर रहा है. बंदर ऐसा क्यों कर रहा है जानने के लिए देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिनमें से कुछ हमें खूब हंसाते हैं तो कुछ हमें हैरान कर डालते हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है सड़क के किनारे एक कुत्ता खड़ा है. वहीं नीचे एक बंदर बैठा हुआ है. बंदर ने कुत्ते के पैरों को पकड़ कर रखा है. कुत्ता लाख कोशिश कर ले लेकिन बंदर उसके पैरों को छोड़ने का नाम नहीं लेता है.

एक-दो बार तो कुत्ता उस पर गुस्साते हुए जोर-जोर से भौंकने लगता है. लेकिन बंदर पर उसका भी कोई असर नहीं पड़ता है. उसकी हरकत देखकर लगता है मानो उसे डर है अगर उसने कुत्ते को छोड़ दिया तो वह उसे छोड़ कहीं दूर चला जाएगा और वापस कभी नहीं आएगा. शायद दोस्त को खोने का डर ही वह वजह है जिसके कारण वह उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ wildlife_wonders_monkeys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जहां इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: मुर्गा-मुर्गी का रोमांटिक Kiss, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola