Viral Video: मुर्गा-मुर्गी का रोमांटिक Kiss, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन
cock and hen Romance

cock and hen Romance

Viral Video: आदमी की तरह जानवर भी एक-दूसरे अटूट प्रेम करते हैं. जोड़े की जुदाई का गम उन्हें भी सताता है. कई बार तो जानवरों को रोते हुए भी देखा जा सकता है. इसके कई उदाहरण सोशल मीडिया वीडियो में देखने को मिलता है. मुर्गा और मुर्गी की अनोखी प्रेम कहानी वाला वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों जुदाई बर्दास्त नहीं कर पाते हैं. एक क्षण भी एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाते हैं. जब आप वीडियो देखेंगे तो भावुक हुए बिना नहीं रह पाएंगे.

विज्ञापन

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है, मुर्गा और मुर्गी एक जोड़ा है. जिसे एक शख्स ने जुदा कर दिया. मुर्गे को एक पिंजरे में कैद कर देता है. पिंजरे को पूरी तरह से सील कर देता है. मुर्गा पिंजरे से निकलने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता है. पिंजरे में मुर्गे को कैद करने के बाद शख्स वहां से चला जाता है. तभी मुर्गी वहां पहुंचती है. मुर्गे को पिंजरे से आजाद करने के लिए दिमाग लगाती है. वीडियो में देख सकते हैं, मुर्गी पिंजरे में लगे सभी लॉक को बड़ी सफाई से अपने चोंच के सहारे निकालती है. कुछ देर की मेहनत के बाद मुर्गा कैद से आजाद हो जाता है.

कैद से आजाद होते ही मुर्गा ने मुर्गी को किया KISS

मुर्गी ने पिंजरा खोलकर मुर्गा को जैसे ही आजाद करती है, वो खुशी से झूम उठता है. उड़कर पिंजरे के ऊपर बैठ जाता है, जहां पहले से मुर्गी बैठी इंतजार कर रही है. मुर्गा खुश होकर मुर्गी को किस देता है. उसके बाद मुर्गी ने उसे अपने पंख से सहलाने लगी है और मुर्गा पंख के नीचे आराम से बैठ जाता है. मुर्गा और मुर्गी की प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है.

वीडियो देख भावुक हुए लोग

मुर्गा और मुर्गी की प्रेम कहानी को देखकर सोशल मीडिया यूजर भावुक हो रहे हैं. एक शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह एक और उदाहरण है कि आपको पशु प्रकृति के ज्ञान को कम नहीं आंकना चाहिए.” एक अन्य ने लिखा, “यही कारण है कि जानवर इंसानों से बेहतर हैं…”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola