Viral Video: वर्कआउट करते-करते Gym में युवक को आया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुआ आखिरी पल

Updated:
विज्ञापन
madhya pradesh man got heart attack in gym

madhya pradesh man got heart attack in gym

Viral Video: मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आ गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया है. आप भी देखिए इस दिल दहला देने वाले वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: देश भर में लगातार हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हार्ट अटैक के कारण बुजुर्गों से लेकर नौजवान कई लोगों ने इस वर्ष अपनी जान गंवाई है, जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं. ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर से आया है, जहां एक व्यक्ति को जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक आ जाता है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोरखपुर इलाके के गोल्ड जिम की है और व्यक्ति का नाम यतीश सिंघाई (52 वर्ष) बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की टी-शर्ट पहने व्यक्ति डंबल उठाकर जा रहा होता है. आस-पास 3 से 4 लोग भी हैं जो एक्सरसाइज कर रहे हैं. आदमी डंबल उठाकर कुछ दूर जाता है और उसे नीचे रख देता है. जिसके बाद वह खड़ा हो जाता है. लेकिन अचानक से वह देखते ही देखते धड़ाम से गिर जाता है.

जिसे देख लोग डर जाते हैं और दौड़कर उसके पास जाते हैं. सभी मिलकर उसे उठाने की कोशिश करते हैं लेकिन व्यक्ति कोई जवाब नहीं देता है. जिसके बाद उसे अस्पताल में लेकर जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. साथ ही हार्ट अटैक की समस्या को एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: जमीन छोड़ बिजली की तारों पर घूमने चला कुत्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़े: Viral Video: पापा ने दिखाया देसी दिमाग, मुर्गियों के घर को बना दिया बच्चों की सवारी

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola