जमीन छोड़ बिजली की तारों पर घूमने चला कुत्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral video dog climb on electric wire
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुत्ता बिजली की तारों पर खड़ा नजर आ रहा है, जिससे लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रखी है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक काले रंग का कुत्ता बिजली की तारों पर खड़ा है. वह तारों पर ऐसे खड़ा है मानों जैसे वह जमीन पर खड़ा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ता अपने चारों पैरों पर तारों पर बड़े ही आराम से बैलेंस बनाकर खड़ा है. उसका बैलेंस इतना अच्छा है कि न तो वह एक भी बार लड़खड़ाता है और न गिरता है.

विज्ञापन

वह बेहद आराम से बिना किसी चिंता के खड़ा रहता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कुत्ते के बैलेंस की जमकर तारीफ की है. लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, “बैलेंस हो तो ऐसा.” लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद मन में सवाल उठता है कि आखिर कुत्ता इतनी ऊचाई में लगी बिजली की तार पर चढ़ा कैसे?

यह भी पढ़े: Viral Video: पापा ने दिखाया देसी दिमाग, मुर्गियों के घर को बना दिया बच्चों की सवारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola