Viral Video : कितनी क्यूट है! बच्ची ने ‘जन गण मन’ गाकर जीत लिया सबका दिल

Updated:
विज्ञापन

Little Girl Singing National Anthem Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची स्कूल प्रेयर के दौरान राष्ट्रगान गाती नजर आ रही है. कुछ पंक्तियां सही न गा पाने के बावजूद, उसके प्यारे हाव-भाव और सच्ची भावना ने सभी का दिल जीत लिया. वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video :  स्कूल असेंबली में प्रेयर के अंत में राष्ट्रगान गाया जाता है, लेकिन कई बच्चों को यह पूरी तरह याद नहीं होता और वे बस होंठ हिलाकर एक्सप्रेशन दे देते हैं. अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची भी ऐसा ही कर रही थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह आंखें बंद कर जन-गण-मन गा रही है. उसके प्यारे अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया. देखें क्या है आखिर इस वायरल वीडियो में खास.

विज्ञापन

वायरल वीडियो में बच्ची राष्ट्रगान की कुछ पंक्तियां सही से नहीं गा पाती, लेकिन उसकी सच्ची भावना और ईमानदारी की तारीफ सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं. यूजर्स ने उसके गर्व और भावनाओं से भरे अंदाज की तारीफ करते हुए इसे बेहद प्यारा बताया है. नेशनल एंथम गाते समय बच्ची के क्यूट एक्सप्रेशन बेहद प्यारे लग रहे हैं. लगता है जैसे वह शब्दों के साथ ताल मिलाने की पूरी कोशिश कर रही हो. यह वीडियो दिखाता है कि नॉर्थ ईस्ट के बच्चे गर्व से देश का राष्ट्रगान गाते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, मां भालू बच्चे को बचाने के लिए तड़पती रही लेकिन…

यह वीडियो एक्स यूजर @Mutchu4 ने शेयर किया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola