Viral Video : तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, मां भालू बच्चे को बचाने के लिए तड़पती रही लेकिन…

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Aug 2025 8:01 AM

विज्ञापन

Bear Cub Hit By Speeding Vehicle Viral Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मां भालू घबराई हुई है और एक शावक को पीठ पर लेकर दूसरे को सड़क किनारे ले जाने की कोशिश कर रही है. जानें इस वीडियो की चर्चा क्यों हो रही है.

विज्ञापन

Viral Video : बच्चे मां की पूरी दुनिया होते हैं, चाहे इंसान हो या जानवर. कोई भी मां उन्हें खोने का दर्द नहीं सह सकती. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मां भालू अपने घायल शावक को बचाने की कोशिश कर रही है. यह वीडियो देखकर लोग सोशल मीडिया पर भावुक और गुस्से से भर गए. देखें आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में ऐसा.

https://twitter.com/News9Tweets/status/1953815180376256712

तेज गाड़ी ने भालू के शावक को टक्कर मार दी

वीडियो में दिख रहा है कि मां भालू घबराकर अपने एक शावक को सड़क किनारे ले जाने की कोशिश कर रही है, जबकि दूसरा शावक उसकी पीठ पर है. इस वीडियो पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने जानवरों के प्रति लापरवाही की निंदा की और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है. जानकारी के अनुसार, यह घटना गोहपारू-जैतपुर मार्ग पर हुई, जब एक तेज रफ्तार गाड़ी ने भालू के शावक को टक्कर मार दी.

शावक के पास सड़क पर बैठी रही मां भालू

अपने शावक को घायल देखकर मां भालू लगातार उसकी मदद करने की कोशिश करती रही. लगभग एक घंटे तक वह अपने आधे बेहोश और हिल-डुल न पाने वाले शावक के पास सड़क पर बैठी रही.पीठ पर दूसरा शावक चिपका होने के बावजूद, उसने घायल शावक को सड़क किनारे खींचकर ले गई ताकि उसे और चोट न लगे. यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसमें मां का प्यार और दर्द साफ दिख रहा था.

यह भी पढ़ें : Viral Video: शेरनी और तेंदुए में हो गई पटका-पटकी, आपस में भिड़ गए दोनों, ऐसे हुआ झगड़े का अंत

शावक की जान नहीं बची

बाद में वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और मां भालू को उसके जीवित शावक के साथ सुरक्षित स्थान पर ले गए. लेकिन दुख की बात है कि घायल शावक को बचाया नहीं जा सका. इस घटना ने जंगल के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों और उनसे वन्यजीवों को होने वाले खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola