Viral Video: दुकानदार से मार पड़ने पर नन्हा हाथी छुप गया मां के पीछे, वीडियो वायरल

elephant
Viral Video: नन्हे हाथी को मार पड़ने पर वह जल्दी से दौड़कर अपनी मां के पीछे छुप जाता है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने छोटे से बच्चे के साथ दुकान के बाहर खड़ी है. एक महिला हाथी को केले खाने के लिए दे रही है. तभी हाथी का बच्चा दुकान से पानी की बोतल लेने की कोशिश करने लगता है. जब दुकानदार की नजर उस पर पड़ती है, तब वह धीरे से उसे डंडे से मारता है. इसके बाद बच्चा तुरंत दौड़कर अपनी मां के पास जाता है और उनके पैरों के बीच छुप जाता है. हाथी के बच्चे की यह मासूमियत देख दुकानदार और पास खड़ी महिला के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है. सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोग खुद को इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने से रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @namejass791 के नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: तलाक की खुशी में पत्नी का पुतला बनवाकर पति ने की पार्टी, वीडियो हुआ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










