Viral Video: किंग कोबरा को सताने लगी गर्मी… फ्रिज के अंदर मार दी कुंड़ली, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक किंग कोबरा फ्रिज के अंदर घुसकर बैठ गया है. वीडियो पर सोशल मीडिया में ढेर सारे कमेंट भी आ रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: भयंकर गर्मी से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान हो गए हैं. किंग कोबरा को भी अचानक इतनी गर्मी सताने लगी की वो वो सीधा फ्रिज में जा बैठा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि किंग कोबरा फ्रिज के अंदर कुंडली जमा कर बैठा हुआ है. देखने से ऐसा लगता है जैसे किंग कोबरा को गर्मी लग रही थी इस कारण वो फ्रिज में जा बैठा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक किंग कोबरा फ्रिज के अंदर बैठा हुआ है. फ्रिज का दरवाजा खुलने पर वो अपनी फन उठाकर खड़ा हो जाता है. सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को @rareindianclips के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 14 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘अब समझ में आया कि फ्रिज में ऑटोमेटिक लाइट क्यों लगी होती है.’. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘फ्रिज बंद कर दे भाई उसे गर्मी लग रही है’.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola