Viral Video : बीजेपी नेता का बेटा हूं, इतना कहकर टोल बूथ कर्मचारी को पीटने लगा शख्स

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Viral Video

भाजपा नेता के बेटे सहित अन्य ने टोल बूथ कर्मचारी को पीटा (Photo: X)

Viral Video :कर्नाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बीजेपी नेता के बेटे सहित अन्य टोल बूथ कर्मचारी को पीटते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : कर्नाटक में विजयपुरा-कलबुर्गी हाईवे के एक टोल बूथ पर टोल मांगे जाने पर बीजेपी नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को कन्नोली में हुई और सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यूजर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. देखें वीडियो.

बीजेपी नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं, मारपीट करने से पहले बेटे ने कहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीजेपी नेता विजुगौड़ा पाटिल के बेटे समर्थगौड़ा और उसके दोस्त टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, समर्थगौड़ा और उसके दोस्त विजयपुरा से सिंदगी जा रहे थे. जब टोल बूथ पर उन्हें भुगतान के लिए रोका गया, तो समर्थगौड़ा ने कर्मचारी से कहा, “क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं? मैं बीजेपी नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं.” पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई: पुलिस

जब टोल कर्मचारी ने पूछा, “कौन विजुगौड़ा?”, तो समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने गुस्से में आकर कर्मचारी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया. यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई. टोल बूथ के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया. पुलिस के अनुसार, इस झगड़े में टोल कर्मचारी संगप्पा घायल हुआ और उसे सिंदगी तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, पुलिस ने बताया कि अब तक टोल कर्मचारियों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola