Viral Video : च्युइंग गम फंसा गले में, बच्ची का बीच सड़क पर दम घुटने लगा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Sep 2025 6:03 AM
केरल में लड़कों ने लड़की को बचाया गया. (Photo: X)
Viral Video : केरल के कन्नूर जिले के पलिक्कारा में एक चौंकाने वाली घटना हुई जिसका वीडियो सामने आया है. यहां सड़क पर चलते समय एक लड़की के मुंह में च्यूइंग गम खाते-खाते गले फंस गया. उसका दम घुटने लगा. वीडियो में देखें फिर क्या हुआ.
Viral Video : केरल के कन्नूर जिले के पलिक्कारा में एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. सड़क पर चलते समय एक लड़की च्युइंग गम खाते-खाते गले में फंसा बैठी जिससे उसका दम घुटने लगा. घबराई हुई लड़की पास खड़े कुछ युवकों के पास गई. युवकों ने बिना समय गंवाए तुरंत मदद की. इसके बाद उस लड़की की जान बच पाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो पर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इन अजनबी युवकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें हीरो कह रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
An eight-year-old child in Pallikkara,#Kannur was saved by a group of young men after she began choking on #ChewingGum. The child approached them feeling unwell, and they quickly helped her expel the gum. Their timely action is now being praised across social media… pic.twitter.com/MSCSvxlZJw
— Yasir Mushtaq (@path2shah) September 18, 2025
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक मिनट के वीडियो में एक व्यस्त सड़क नजर आ रहा है. वहां लगभग 8 साल की एक बच्ची अपनी साइकिल चलाने की तैयारी कर रही होती है. पास ही कुछ युवक आपस में बातें करते नजर आते हैं. अचानक बच्ची को गले में परेशानी महसूस होती है. दरअसल, वह च्युइंग गम खा रही थी जो गले में फंस गया और उसका दम घुटने लगा. घबराई बच्ची तुरंत उन युवकों के पास पहुंची और इशारों में कुछ बताया. युवकों ने बिना घबराए तुरंत मदद की और बच्ची को संभाला. उनकी समझदारी और तुरंत की गई कार्रवाई से बच्ची की जान बच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










