Viral Video: ऑफिस में लड़की का ऐसा डांस देखकर लोगों ने कहा- हमारी भी यहीं नौकरी लगवा दो! वीडियो वायरल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Mar 2025 6:26 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया एक लड़की के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वो ऑफिस में अपने सहकर्मियों के सामने ऐसा डांस करने लगी कि लोगों को शर्म आने लगी. इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन

Viral Video: सोश मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की ऑफिस के अंदर गजब अंदाज में डांस कर रही है. ट्विटर अकाउंट @Fun_and_Viral ने की ओर से यह वीडियो शेयर किया गया है. इस ऑफिस में अन्य कर्मचारी भी हैं, एक शख्स उस लड़की के डांस का वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है. वहीं, डांस के दौरान वह लड़की अपने एक सहकर्मी को भी डांस करने का ऑफर कर रही है, हालांकि सहकर्मी ने डांस करने से इनकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया एक्स पर अपलोड होते ही वीडियो वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा, लाइक और कमेंट किया. इधर, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग इस ऑफिस में नौकरी लगाने की मांग करने लगे. कई लोगों ने तो कमेंट कर पूछा कि क्या वहां वैकेंसी है. इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. डांस को देखकर एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया “लगता है बॉस ने सैलरी बढ़ा दी, इसलिए खुशी में डांस कर रही है.”

अन्य कर्मचारी देखते रहे लड़की का डांस

ऑफिस में डांस के दौरान दूसरे कर्मचारी ने जमकर डांस का आनंद लिया. वे डांस पर हंसते नजर आए. कुछ कर्मियों को यह डांस पसंद नहीं आया इस कारण वो गंभीर मुद्रा में चुप थे. कई लोगों ने डांस का वीडियो बनाया. लड़की ने जमकर डांस किया. ऑफिस के कई कर्मचारी इस डांस से शर्मसार भी हो रहे थे. लड़की खुद ही अपनी हरकतों से मजाक का पात्र बन रही है. सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. इस तरह की हरकत ऑफिस कल्चर के लिए ठीक नहीं है.

अक्सर ऐसे वीडियो बनाती है यह लड़की

सोशल मीडिया में जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसका नाम नैन सक्सेना है. वो अक्सर इस तरह की वीडियो बनाती है. उनके 52 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं. इससे पहले भी वो कई बार ऐसे डांस कर चुकी है. उनके वीडियो भी काफी बार वायरल हो चुके हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola