Viral Video: दुश्मनी में भी स्वाद, दोस्ती में भी तड़का, कचोरी की अनोखी जंग, वीडियो देखकर नहीं रूकेगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
unique name of shope
unique name of Shope

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते देखा जा सकता है. इसमें दो कचोरी की दुकानों के अनोखे नामों को दिखाया जा रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसमें दो कचोरी की दुकानों पर लगे नाम वाले बोर्ड को दिखाया गया है. जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. दरअसल, व्यक्ति की दुकान का नाम इतना अनोखा है कि यह आने-जाने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. व्यक्ति ने दुकान का नाम “दुश्मन कचोरी वाला” रखा है.

लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि उसके कुछ ही दूरी पर एक और कचोरी की दुकान है, जिसका नाम “दोस्त कचोरी वाला” है. दोनों दुकानों का नाम पढ़कर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच इशारों ही इशारों में कोई जंग चल रही हो. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस वीडियो पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने अनुभव भी शेयर किए हैं और इन अनोखे नाम की दुकानों के बारे में बात की है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video: बाइक चलाकर डॉग ने दिखाया जलवा, वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर विश्वास

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola