Viral Video : 70 साल के बुजुर्ग को डॉक्टर ने पीटा, अस्पताल में आया था इलाज कराने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Apr 2025 7:14 AM

Viral Video : मध्य प्रदेश के अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक को घसीटे जाने के मामले में डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक अधिकारी ने कहा, "जिलाधिकारी की सिफारिश के बाद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक सलोनी सिडाना ने डॉ राजेश मिश्रा को नोटिस दिया, जो हड्डी रोग के डॉक्टर हैं. उन्हें 24 घंटे में जवाब देना है."
Viral Video : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद मामले में कार्रवाई की गई. वीडियो में दो लोग 70 वर्षीय बुजुर्ग को घसीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है, साथ ही घटना में कथित रूप से शामिल डॉक्टर और एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी किए गए हैं. घटना 17 अप्रैल की है जब नौगांव शहर के निवासी उद्धव सिंह जोशी अपनी पत्नी की डॉक्टरी जांच के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘समय से संबंधित पर्ची मिलने के बाद मैं काफी देर तक लाइन में खड़ा रहा. जब मेरी बारी आई तो डॉ. राजेश मिश्रा ने इसका विरोध किया और फिर मुझे थप्पड़ और लात मारी.’’
बेरहम #डॉक्टर का नाम राजेश मिश्रा
— SANDEEP SINGH RAWAT (@iamsandeeprwt) April 20, 2025
OPD में देरी के कारण बुजुर्ग मरीज के साथ मारपीट
जांच करके इनको अच्छा पुरस्कार मिलना चाहिए,#viralvideo #MPNews #Chhatarpur #MadhyaPradesh pic.twitter.com/9oWlqwleCR
वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर
उद्धव सिंह जोशी के आरोपों का खंडन करते हुए सिविल सर्जन जी एल अहिरवार ने कहा कि जगह पर क्षमता से अधिक भीड़ थी. डॉ. मिश्रा ने आपत्ति जताई क्योंकि जोशी ने कतार तोड़ दी थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग जोशी का हाथ पकड़कर उन्हें घसीटते हुए बाहर ले जा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मिश्रा को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है, जबकि नौगांव थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 296, 3(5), 351(3) के तहत ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई है. दरअसल, ‘जीरो एफआईआर’ वो होती है जिसे अपराध होने पर किसी भी थाने में दर्ज करवाया जा सकता है.
यह भी देखें : Video : जम्मू कश्मीर में बाढ़ का तांडव, सड़क पर बहने लगी गाड़ियां, भयावह वीडियो आया सामने
डॉ. अहिरवार को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी छतरपुर के कोतवाली पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दी गई है. एक अन्य घटनाक्रम में जिलाधिकारी पार्थ जायसवाल ने डॉ. अहिरवार को घटना के बारे में रिपोर्ट सौंपने के उनके निर्देशों की अनदेखी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया. अधिकारी ने कहा, “डॉ. अहिरवार को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने एसडीएम के तहत तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट के आधार पर जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए