Video : जम्मू कश्मीर में बाढ़ का तांडव, सड़क पर बहने लगी गाड़ियां, भयावह वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
jammu kashmir flood

Video : जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई. 100 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है. बाढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर इसकी भयावहता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

Video : जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई. इसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया. बाढ़ का वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. देखें वीडियो

कई वाहन बह गए बाढ़ में

अधिकारियों ने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया. एक जलाशय के उफान पर होने के कारण कई वाहन बह गए. ट्रैफिक डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.हाईवे पर बारिश जारी है और लोगों को मौसम में सुधार होने तथा सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : Bengal Violence: ‘ह‍िंदुओं के साथ खून की होली खेल रही हैं ममता बनर्जी’, जमाल सिद्दीकी बोले- 140 करोड़ भारतीय सनातनी हैं

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola