Viral Video : वीडियो देखकर घर के बाहर पकौड़े खाना छोड़ देंगे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Aug 2025 4:52 AM
Dipping Oil Packet In Hot Kadhai
Viral Video : लुधियाना के मशहूर पकौड़े वाले अंकल का वीडियो इंटरनेट पर स्वास्थ्य को लेकर बहस का कारण बना. वीडियो में वह तेल का पैकेट न फाड़ते हैं, न काटते हैं, बल्कि उसे डालने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती. देखें वायरल वीडियो आप भी.
Viral Video : ज्यादातर लोग जानते हैं कि फास्ट फूड सेहत के लिए आगे चलकर अच्छा नहीं होता, लेकिन स्वाद और खुशबू के कारण वे इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाते. कभी-कभी खाना ठीक है, लेकिन यह जरूर देखना चाहिए कि खाना कहां और कैसे बन रहा है. हाल ही में, ठेले पर पकौड़े बेचने वाले एक अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है. अंकल वैसे तो पकौड़े और बाकी फास्ट फूड बिल्कुल आम दुकानदारों की तरह कड़ाही में तलते दिखते हैं, लेकिन उनका तेल डालने का तरीका सबसे अलग है. वह न तो तेल के पैकेट को कैंची से काटते हैं और न ही हाथ से फाड़ते हैं. बल्कि, कुछ अलग और मजेदार तरीके से तेल डालते हैं, जिसकी वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. देखें वीडियो.
क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में
आम तौर पर लोग कड़ाही में तेल या तो डिब्बे से डालते हैं, या फिर पैकेट फाड़कर उसमें से तेल डालते हैं. लेकिन वायरल वीडियो में ब्रेड पकोड़ा बनाने वाले अंकल कुछ अलग करते नजर आ रहे हैं. वह तेल का बंद पैकेट सीधे गरम कड़ाही में डाल देते हैं. गर्मी से पैकेट पिघल जाता है और तेल कड़ाही में गिर जाता है. फिर अंकल पैकेट फेंक देते हैं और अपना काम जारी रखते हैं.
यह भी पढ़ें : Viral Video : बंदर की जान बचाने पहुंचा शख्स, बंदर उल्टे काटने लगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










