Viral Video : बाघिन का खौफनाक हमला, बाल-बाल बचे राहगीर

Updated:
विज्ञापन
Deadly Attack by Tiger

बाघिन का खौफनाक हमला

Viral Video : महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के केसला घाट गेट के पास चिचपल्ली रोड पर के-मार्क नाम की बाघिन ने गाड़ियों और राहगीरों पर हमला कर दिया. यह खतरनाक घटना कैमरे में कैद हो गई. वीडियो पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video : महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) में शनिवार सुबह एक खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि केसला घाट गेट के पास चिचपल्ली रोड पर के-मार्क नाम की बाघिन ने गाड़ियों और राहगीरों पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.

डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में बाघिन को जंगल से अचानक निकलकर सड़क पर चलती गाड़ियों (कारों और मोटरसाइकिलों) की ओर हमला करते हुए देखा जा सकता है. उसे देखकर पर्यटक और स्थानीय लोग घबरा गए. कई बाइक सवार डर के मारे भागते हुए नजर आए, जबकि बाघिन सीधे सड़क पर आती दिखी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई, जब कई लोग रोजाना की तरह रिजर्व के किनारे वाली सड़क से गुजर रहे थे. उस समय कुछ पर्यटक भी वहां मौजूद थे. गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : Viral Video: खूंटे से बंधी मां को बछड़ा लाकर खिलाने लगा भुट्टा, वीडियो देख पिघल जाएगा आपका भी दिल

वन अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह बाघिन इसी क्षेत्र में रहती है. उसके शरीर पर बने “K” आकार के निशान की वजह से “के-मार्क फीमेल” कहा जाता है. इस वीडियो को tadobatrack.ch नाम के इंस्टाग्रा�� अकाउंट से शेयर किया गया है. इसपर अबतक 5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola