Viral Video: तोते की तरह ‘पापा-पापा’ बोलने लगा कौवा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

talking crow
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक कौवा इंसानों की भाषा बोल रहा है. जिसने भी सुना उसे अपनी कानों पर यकीन नहीं हो रहा है कि एक कौवा तोता की तरह बोलना सीख गया है. घटना महाराष्ट्र का है. इस कौए का इंसानों की तरह बातें करने का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है. आप भी देखिए यह कौआ इंसानों की तरह कैसे बातें कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कौआ इंसानों की तरह बातें कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के वाडा तालुका, पालघर का है. दरअसल, 3 साल पहले एक मणुका नाम की महिला को यह कौआ उनके बागीचे में घायल गिरा हुआ मिला, जिसे महिला ने बचाया और तब से उसकी देखभाल करने लगी. इस पूरे दौरान कौआ महिला के साथ उनके घर में एक सदस्य की तरह रहता है.
महिला उसे अपने बच्चे की तरह खाना खिलाती और बातें करती. धीरे-धीरे घरवालों के साथ रहते-रहते वह भी बिल्कुल एक तोते की तरह उनकी बातों का नकल निकालने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद वह एक-दो शब्द बोलना सीख गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि कौआ “पापा-पापा, इधर आओ” बोल रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पहले तो लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ कि एक कौआ भी बातें कर सकता है. आप भी देखें यह वायरल वीडियो.
यह भी पढ़े: Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










