Viral Video: गोद में बच्चा… चेहरे पर मुस्कान, ऐसे महाकुंभ की भीड़ संभाल रही महिला जवान

Railway Police Force
Viral Video: इस समय देश के हर कोने से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ मेला पहुंच रहे हैं. जिससे रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ बढ़ती जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी मस्तक गर्व से तन जाएगा.
Viral Video: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. महाकुंभ जाने वालों की भीड़ को संभालने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इस बीच एक महिला सुरक्षाकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सैल्यूट कर रहे हैं. दरअसल वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला आरपीएफ जवान गोद में बच्चा लेकर रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद है और भीड़ को नियंत्रण करने में जुटी है. उसके चेहरे पर थोड़ी भी शिकन नजर नहीं आ रही है. गोद में बच्चा और चेहरे पर मुस्कान लिए महिला जवान भीड़ को संभालती नजर आ रही है. रेलवे पुलिस बल की अधिकारी का नाम रीना है, जो अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 16 पर ड्यूटी पर तैनात थीं.
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
गोद में बच्चे और चेहरे पर मुस्कान लिए महिला जवान का वीडियो वायरल होते ���ी सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग जवान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “एक नारी ही जिम्मेदारी को समझ सकती है, मां का दायित्व और देश के प्रति जवाबदेही दोनों का एक साथ निर्वहन किया.” एक ने महिला जवान की तारीफ करते हुए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर ले लिया. उमेश पटेल नाम के यूजर ने कमेंट किया और लिखा, “मां-मां ही होती है, यह सेवा है जो पेट के लिए नौकरी करनी पड़ती है. मां का फर्ज भी निभा रही है. सब सोनिया या प्रियंका की तर राजशाही जिंदगी नहीं जी सकते.”
नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ में गई 18 लोगों की मौत
शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वालों की भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई और 18 लोगों की मौत हो गई. भगदड़ में कई लोग घायल भी हुए और कई लापता भी हो गए. प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान लोगों की भारी भीड़ बढ़ गई और भगदड़ की स्थिति बन गई. जिससे हादसा हुआ.
यह भी पढ़ें: Monalisa Video: अब क, ख, ग सीखेंगी कुंभ की मोनालिसा, चिपकाया हिंदी वर्णमाला का कैलेंडर, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










