Viral Video: गहरी नींद में सो रही थी बिल्ली, कबूतर ने कर दिया परेशान, गुस्से में मौसी ने जड़ दिया थप्पड़

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :06 Jul 2025 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Cat slapped pigeon

Cat slapped pigeon

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जो काफी हंसाते और कभी-कभी भावुक भी कर देते हैं. इस समय एक वैसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं, एक बिल्ली गहरी नींद में सो रही है. तभी वहां पर एक कबूतर पहुंच गया. कबूतर को बिल्ली का आराम से सोना पसंद नहीं आया. उसे मस्ती करने का मन किया. फिर क्या था, कबूतर ने बिल्ली के शरीर पर धमाचौकड़ी शुरू कर दी. कभी बिल्ली के मुंह पर चढ़ जाता, तो कभी अपने पैरों से हमला करता. बिल्ली ने बहुत देर तक उसकी शरारत को बर्दाश्त कर लिया. लेकिन आखिरकार सब्र का बांध टूटना ही था. कुछ ही क्षण बाद कबूतर को बदमाशी की कीमत चुकानी पड़ी.

बिल्ली ने कबूतर को जड़ दिया थप्पड़

बिल्ली मजे में सो रही थी, लेकिन कबूतर ने उसकी नींद खराब कर दी. बिल्ली को यह बात पसंद नहीं आई. गुस्से उठी बिल्ली मौसी ने अपना रौद्र रूप दिखाया और कबूतर पर टूट पड़ी. देखते-देखते बिल्ली ने कबूतर पर थप्पड़ की बौछार कर दी. मार खाकर कबूतर शांत हो गया.

यूजर का हंस-हंसकर बुरा हाल

बिल्ली और कबूतर का शानदार वीडियो को
iloveanimals819 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. अब तक लाखों लोगों ने वीडियो को देख लिया है और उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. वीडियो को देखकर यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola