Viral Video: चिड़िया ने आदमी के बालों को बनाया अपना घोंसला, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
man and bird

man and bird

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चिड़िया का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें चिड़िया को एक आदमी के बालों को घोंसला समझकर उसके साथ खेलते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस मजेदार वीडियो को, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सुनहरे रंग के बालों वाला आदमी सड़क पर से जा रहा है. उसके सुनहरे बालों को देखकर चिड़िया को लगता है कि शायद वह उसका घोंसला है. वह उड़ती हुई आती है और व्यक्ति के सिर पर जाकर बैठ जाती है.

उसका यह अनोखा सुनहरे रंग का घोंसला मजबूत है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए चिड़िया उसके सिर पर कूद-कूदकर जांच करने लगती है. इसके बाद वह अपनी चोंच की मदद से व्यक्ति के बालों को खींच-खींचकर देखती है. व्यक्ति चिड़िया की इस हरकत को देखकर हंसने लगता है. वह उसे एक-दो बार हटाने की भी कोशिश करता है, लेकिन चिड़िया हटने का नाम नहीं लेती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर बना हैवान, गुस्से में किया कुछ ऐसा कि देखकर कांप गई लोगों की रूह

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola