Viral Video: पानी के बच रही थी बेबी बंदर, मां ने जबरन लगवा दी डुबकी, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Aug 2025 10:01 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है. जंगली जानवरों के वीडियो में लोगों की वैसे भी काफी रुचि होती है. ऐसे ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी सी बेबी मंकी नहाना न पड़े इसके लिए अपनी मां के पेट से चिपकी हुई है. बेबी मंकी इतने जोर से अपनी मां को पकड़ी हुई है कि उसे अलग करने में काफी परेशानी हो रही है. उसकी मां जो अपने बच्चे को साफ-सुथरा रखने के लिए बेकरार है, आखिरकार उसे पकड़ लेती है और जबरन पानी में डुबो कर नहलाती है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में एक बेबी बंदर को उसकी मां जबरन पानी में नहलाती नजर आ रही है. यह वीडियो इतना मनोरंजक है कि इसे देखकर हर कोई हंस पड़ता है. पानी से बचने के लिए बेबी मंकी अपनी मां के पेट से चिपक गई है, ममा मंकी जबरन उसे अपने शरीर से अलग कर पोखर में नहलाने लगती है. पानी के अंदर भी बेबी मंकी बाहर भागने की बार-बार कोशिश करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

पानी से डर रही है बेबी मंकी

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी सी बेबी मंकी अपने मां के पेट से चिपकी हुई है. ममा बंदर उसे नहलाने के लिए तालाब के पास लेकर आई है. बेबी मंकी इतने जोर से अपनी मां को पकड़ी हुई है कि उसे अलग करने में काफी परेशानी हो रही है. बेबी बंदर बार-बार पानी से भागने की कोशिश कर रही है. उसकी मां जो अपने बच्चे को साफ-सुथरा रखने के लिए बेकरार है, आखिरकार उसे पकड़ लेती है और जबरन पानी में डुबो देती है. बेबी बंदर की नन्ही-सी चीख और उसका पानी में छटपटाना इतना मासूम और रोचक है कि किसी को भी हंसी आ जाएगी. यह दृश्य एक मां और बच्चे के बीच के उस प्यार और तकरार को दर्शाता है, जो इंसानों और जानवरों में समान रूप से देखने को मिलता है. वीडियो में दिख रहा है कि ममा बंदर ने बेबी मंकी की पूंछ को पकड़कर उसे अच्छे से पानी में नहलाया.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. इंटरनेट पर लोगों इसे काफी देख रहे हैं. यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘कितनी कोमलता और मातृत्व स्नेह!’ एक और यूजर ने लिखा मां ऐसा कभी नहीं चाहेंगी की उनका बच्चा मलिन दिखे.’एक और यूजर ने लिखा कि ममा बंदर कितनी हेल्थ कॉन्शस हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Viral Video: फटी रह जाएंगी आंखें! हैरान कर देगा इस कुत्ते का कारनामा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: WWE अंदाज में भिड़ गए सांप-नेवले, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल

Viral Video: पानी में बच्चे की तरह बॉल से खेलने लगा टाइगर, वीडियो देख खिल जाएगा दिल

Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, जिंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola