Viral Video : क्लास में घुस गया 20 फुट लंबा किंग कोबरा, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
20-Foot long King Cobra

20-Foot long King Cobra

Viral Video : गजपति जिले के रायगढ़ ब्लॉक में स्कूल परिसर से 20 फुट लंबा खतरनाक किंग कोबरा सांप सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. इसका वीडियो सामने आया है. इसे देखकर डर जाएंगे आप भी. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर.

विज्ञापन

Viral Video :  ओडिशा के गजपति जिले के रायगढ़ा ब्लॉक स्थित एसएसडी हायर सेकेंडरी स्कूल में 20 फुट लंबा विशालकाय किंग कोबरा देखा गया, जिसे स्थानीय लोग अहिराज कहते हैं. यह सांप कई दिनों से स्कूल परिसर में घूम रहा था. जब वह कक्षा 6 की कक्षा में घुस गया, तो कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सके. बाद में गंजम जिले के चिकिति से स्नेक हेल्पलाइन के सदस्य पहुंचे और उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. देखें वीडियो

जोर-जोर से फुफकार रहा था सांप

सांप को देखते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्नेक हेल्पलाइन को सूचना दी. सांप करीब तीन घंटे तक कक्षा में ही बंद रहा. सूचना मिलने पर गंजम जिले से स्नेक हेल्पलाइन के दो सदस्य रामचंद्र साहू और जगन्नाथ साहू आए और सांप का रेस्क्यू किया. बचावकर्मियों ने बड़े सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की. करीब आधे घंटे बाद सांप को पकड़ लिया गया. 20 फुट लंबे सांप को देखने के लिए स्कूल परिसर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सांप जोर-जोर से फुफकार रहा था. सांप हेल्पलाइन के सदस्यों ने जानलेवा सांप को बचाया और बाद में उसे जंगल में एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola