Viral Video: वायरल गर्ल मोनालिसा का धंधा हो गया चौपट, लेने पड़े 35000 रुपये उधार

Updated:
विज्ञापन
Viral girl Monalisa
Viral girl Monalisa

Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा इस समय मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं. रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा के बारे में अधिक-से-अधिक लोग जानना चाह रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी सुंदरता और खूबसूरत आंखों की वजह महाकुंभ में वायरल हो गईं. मोनालिसा इतनी फेमस हो गईं कि उनसे बात करने वालों और सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई. आखिरकार मोनालिसा को थककर महाकुंभ से अपने घर वापस लौटना पड़ा. सोशल मीडिया में ने वायरल गर्ल की किस्मत की बदल दी. अब उन्हें बॉलीवुड से भी फिल्म की ऑफर मिल चुकी है. हालांकि घर लौटने के बाद मोनालिसा ने बताया कि वायरल होने के बाद उनका पूरा धंधा ही चौपट हो गया. उन्हें कर्ज लेना पड़ा और अब अपने घर पहुंच चुकी हैं.

35 हजार रुपये कर्ज लेने पड़े मोनालिसा को

मध्य प्रदेश महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा ने महाकुंभ से लौटने के बाद बताया, वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई है. लेकिन उनका धंधा पूरी तरह से खत्म हो गया है. उन्होंने कहा, “जब से वायरल हुई हूं, तब से मेरी माला बिकनी बंद हो गई है. हर कोई मेरा इंटरव्यू लेने आ रहा था. मेरे साथ सेल्फी लेने लोग आ रहे थे. कैमरे और रील से परेशान होकर मुझे वापस अपने घर लौटना पड़ा.” मोनालिसा ने बताया, महाकुंभ में वो कमाने आई थी, लेकिन उसकी माला बहुत कम बिकी, उल्टा उसे 35 हजार रुपये कर्ज लेने पड़े.

यह भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

10 करोड़ की कमाई पर क्या बोली मोनालिसा

मीडिया में ये भी खबर आई कि मोनालिसा ने 10 दिन में 10 करोड़ रुपये कमा लिए. जब उनसे उस बारे में पूछा गया तो मोनालिसा ने कहा, ये पूरी तरह से गलत है कि मैंने 10 दिन में 10 करोड़ रुपये कमा लिए. मेरी इनकम इतनी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की सांवली सूरत की दीवानी हुई कंगना रनौत, बोली- दीपिका, रानी मुखर्जी को…

फिल्म का मिला ऑफर

मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म का भी ऑफर मिल चुका है. कजरारी आंखें और खूबसूरत मुस्कान ने मोनालिसा की किस्मत ही बदल डाली है. उन्हें बॉलीवुड से फिल्म का ऑफर भी मिला है. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में लीड रोल के लिए कास्ट किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की लगी लॉटरी, इस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola