Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की लगी लॉटरी, इस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

Updated:
विज्ञापन
Viral Girl Monalisa wants to meet salman khan sunny deol

Viral Girl Monalisa wants to meet salman khan sunny deol

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की खूबसूरती से प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म ऑफर की है.

विज्ञापन

Viral Girl Monalisa: प्रयागराज के महाकुंभ मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं. इस बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है माला बेचने वाली मोनालिसा, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसी के बाद मोनालिसा को लोग महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाम से जान रहे हैं. मोनालिसा की खूबसूरत कजरारी आखें वहां मौजूद जनता समेत अब पूरी दुनिया को खूब भा रही हैं. ऐसे में अब सीधी-साधी सी मोनालिसा की किस्मत चमकने वाली है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जल्द ही वह अपना फिल्मी सफर शुरू करने जा रही हैं. ऐसे में आइए बताते हैं उन्हें फिल्म का ऑफर किसने दिया और वह किस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं.

वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब लेखक और निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी. निर्देशक सनोज मिश्रा समाज के कई ज्वलंत मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अपनी कई फिल्मों के लिए अवार्ड्स भी मिल चुके हैं. निर्देशक मोनालिसा का इंटरव्यू देखने के बाद उसे ढूंढ़ते हुए प्रयागराज महाकुंभ आ पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने मोनालिसा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने सनोज की मोनालिसा और उनके पिता से मोबाइल फोन पर बात की और उसी दौरान उन्होंने अपनी फिल्म का ऑफर दिया, जिसे सुनने के बाद मोनालिसा का पूरा परिवार काफी खुश हुआ और उन्होंने तुरंत हामी भर दी.

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को क्यों किया साइन?

सनोज मिश्रा के मुताबिक, उन्हें मोनालिसा की वायरल वीडियो में उनकी सादगी बेहद पसंद आई और इसी के बाद उन्होंने उसे अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम देने का फैसला किया. निर्देशक का यह भी कहना है, मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी आकर्षक है, वह बिना मेकअप के ही बहुत खूबसूरत लगती है और कुछ भी बनावटी नहीं करती है.

सनोज मिश्रा की फिल्में

सनोज मिश्रा ने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है. इनमें काशी टू कश्मीर, डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, लफंगे नवाब, गांधीगिरी, शशांक, गजनवी और राम की जन्मभूमि जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Adda: महाकुंभ की मोनालिसा बनी भोजपुरी की नई सेंसेशन, म्यूजिक इंडस्ट्री गाना बनाने के लिए हुई बेकाबू

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola