Video Viral: अकेला जान कुत्ते को हड़काने लगा शख्स, पूरे गैंग ने ऐसे लिया बदला, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Video Viral

Video Viral

Video Viral: एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स की डांट का पूरे कुत्तों की टोली ने कैसे बदला लिया.

विज्ञापन

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स स्कूटी के पास खड़े कुत्ते को डांट कर दूर जाने को कहता है. उसके हाथ से कुत्ते को मारने का इशारा भी किया. उस समय तो वो कुत्ता वहां से चला गया. लेकिन जल्द ही उसकी गैंग ने उस शख्स से बड़ा बदला ले लिया. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी से आ रहा थी. उसने रास्ते में खड़े कुत्ते को डांटा और मारने का इशारा किया. कुत्ते ने उस शख्स को देखा और शायद पहचान कर ली. इसके बाद वीडियो में सीन चेंज होता है. यहां दिख रहा है कि उस कुत्ते के कई साधी उस शख्स की स्कूटी की दुर्गति कर रहे हैं. सीट को अपने पैने दांतों से कुत्तों ने फाड़ डाला है. जगह-जगह स्क्रैच भी लगाते कुत्ते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक तीन लाख अस्सी हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या अब कुत्ते भी बदला ले रहे हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘डोगेश को कम मत समझो.’ एक और यूजन ने लिखा ‘उन्होंने प्लानिंग करके बदला लिया.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola