Viral Video: नन्हे हाथी की मस्ती देख खिल जाएगा दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: बच्चा इंसान का हो या जानवर का उसकी क्यूट और शरारत भरी हरकतें हंसा ही देती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हा हाथी जमकर शरारत कर रहा है. वीडियो देख आपका भी दिल खिल जाएगा.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हा हाथी पूरी तरह मस्ती के मूड में है. उसकी शरारत भरा अंदाज वीडियो का काफी मजेदार और हंसाने वाला बना रहा है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. इसमें दिख रहा है कि एक नन्हे हाथी को शरारत सूझ रही है वो एक शख्स के पीठ पर बैठने की कोशिश कर रहा है. वीडियो को लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक नन्हा हाथी जमीन पर बैठे एक शख्स के कंधों पर अपने दोनों पैर टिका देता है. देखने से लगता है कि हाथी का बच्चा उस शख्स की पीठ पर बैठना चाहता है. नन्हा हाथी बड़ी सफाई से उस शख्स के पास पीछे से आकर उसकी पीठ पर बैठने की कोशिश कर रहा है. हाथी की इस शरारत पर वहां मौजूद तमाम लोग हंसने लगते हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

नन्हे हाथी की मस्ती देख खिल जाएगा दिल

वीडियो में दिख रहा है कि नन्हे हाथी की शरारत को वहीं मौजूद सभी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सब हंस रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख लोगों ने देख लिया है. 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर्स ने लिखा ‘वो नन्हा हाथी उनके साथ खेल रहा था.’ एक और शख्स ने लिखा ‘बच्चा तो आखिर बच्चा होता है इससे क्या फर्क पड़ता है कि उसका आकार कितना है.’ कई यूजर्स ने कमेंट में क्यूट वीडियो लिखा है. कुछ यूजर्स ने इमोजी डालकर अपना रिएक्शन जताया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola