Video : 1955 से भुवनेश्वर के इस पंडाल में बैठ रहीं हैं मां दुर्गा, इस बार की मूर्ति और पंडाल देखकर आप भी कहेंगे वाह

भुवनेश्वर के बोमिखल दुर्गा पूजा पंडाल का जगमगाता दृश्य (Photo: PTI)
Video : ओड़िशा के भुवनेश्वर का एक पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. पंडाल बनाने की शुरूआत 1955 में हुई थी. इसका वीडियो आप भी देखें.
Video : ओड़िशा के भुवनेश्वर में दुर्गा पूजा धूमधाम से चल रही है. यहां पंडालों में अनोखे थीम दिखाई दे रहे हैं. ओल्ड स्टेशन बाजार पूजा कमिटी के अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू के अनुसार, यह सबसे पुराना मंडप है, जिसकी शुरुआत 1955 में हुई थी. इस 70वें वर्ष को मनाने के लिए सोने की मात्रा 200 ग्राम बढ़ाई गई है. हर साल पंडाल का थीम सामाजिक संदेश पर आधारित होता है. इस साल का थीम “विश्वास और अंधविश्वास” है. सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर ने फोर्स तैनात की है, साथ ही निजी स्वयंसेवक और एआई कैमरे भी लगाए गए हैं. इस पूजा पंडाल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में मां दुर्गा की प्रति भव्य तो लग रही है, साथ में पंडाल का डेकोरेशन आकर्षित कर रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.
#WATCH | Odisha: Durga Puja in Bhubaneswar is in full swing with unique themes across pandals.
— ANI (@ANI) September 29, 2025
President, Old Station Bazar Puja Committee, Ganesh Prasad Sahoo says, "This is the oldest mandap. It started in 1955… We have increased the amount of gold by 200 grams to… pic.twitter.com/ICMqJBexps
पूजा पंडाल रासुलगड़ दुर्गा पूजा कमिटी के आयोजक श्रीधर बलियारसिंह के अनुसार, इस साल उनकी पूजा 33वीं वर्षगांठ मना रही है. रासुलगड़ पंडाल हर साल अलग थीम पर आधारित होता है. इस बार का थीम आदिवासियों का जीवन और उनकी संस्कृति है. उन्होंने ओड़िशा के सभी लोगों से पंडाल देखने का आमंत्रण दिया है. पूजा की तैयारी 60 दिन में पूरी हुई. इसमें 200 सदस्य काम कर रहे हैं, 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. निजी सुरक्षा के लिए 100 लोग तैनात हैं.
#WATCH | Odisha: Durga Puja in Bhubaneswar is in full swing with unique themes across pandals.
— ANI (@ANI) September 29, 2025
Organiser, Rasulgad Durgapuja Committee, Sridhar Baliarsingh says, "This year we are completing 33 years.. This Rasulgad pandal has different themes every year..Our theme is the… https://t.co/mRNtl9bczN pic.twitter.com/7F7r1aOhB3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










