Video : जम्मू कश्मीर में तेज आवाज के साथ फटा बादल, मची चीख पुकार, लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
Jammu Kashmir Flood

Jammu Kashmir Flood

Video : जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई. भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें फंसे लोग अपनी पीड़ा बता रहे हैं. देखें वीडियो

विज्ञापन

Video : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में मकान, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  इसमें लोग अपनी पीड़ा को बताते दिख रहे हैं. ऐसा ही वीडियो फेसबुक में सामने आया है. इसमें एक युवक रो–रोकर कहता है मेरा सब बर्बाद हो गया. मैं अपनी गाड़ी चलाकर परिवार को पालता था. अब मेरा क्या होगा. देखें वीडियो

100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बारिश और भूस्खलन के बाद  100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. लगातार बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया गया है. इससे सैकड़ों वाहन फंसे हैं. यह हाईवे कश्मीर को देश से जोड़ता है. अधिकारियों के अनुसार, सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अकीब अहमद (12), मोहम्मद साकिब (10) और मुनिराम (65) शामिल हैं. अचानक आई बाढ़ से सड़कें बह गईं, जिससे कई गांव जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गए.

बादल फटने की तेज आवाज हुई

गांव के निवासी मोहम्मद हाफिज ने  बताया, ‘‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा मौसम कभी नहीं देखा. सुबह करीब साढ़े चार बजे बादल फटने की तेज आवाज हुई जिससे नींद खुली. कुछ ही देर में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.’’ अधिकारियों ने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. 10 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए. शेष को आंशिक क्षति पहुंची.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola