Heavy Rain Warning: अगले 24 घंटे के दौरान बारिश से मचेगी तबाही! 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी

Updated at :07 Aug 2025 10:35 AM
विज्ञापन
imd alert very heavy rain

imd alert very heavy rain

Heavy Rain Warning: उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भीषण बारिश का दौर जारी है. उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही मची है. कई लोगों की मौत हो गई है, तो सैकड़ों लोग लापता हो गए. इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिन के दौरान पूर्वोतर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.

weather-forecast-Very-Heavy-Rain
Weather-forecast-very-heavy-rain

उत्तर पश्चिम भारत में 12 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. उसी तरह पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. 12 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

imd-rain-alert
Imd-rain-alert

बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. जबकि झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola