Varanasi Crime News: 6 दिन 23 दरिंदे…19 साल की युवती के साथ हैवानियत

Updated:
विज्ञापन

Varanasi Crime News

Varanasi Crime News: वाराणसी के लालपुर पांडेपुर इलाके में 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. युवती के साथ 23 लोगों 6 दिन तक हैवानियत है.

विज्ञापन

Varanasi Crime News: वाराणसी दुष्कर्म मामले के 9 आरोपियों को पुलिस ने रात के अंधेरे में कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया. आरोपियों को लोगों के गुस्से का शिकार होने से बचाने के लिए पुलिस ने रात में कोर्ट में पेश किया. आरोपियों में से एक के वकील आलोक सौरभ ने बताया, “आरोपियों को अदालत में लाया गया, कुल 9 आरोपी थे. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसमें कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है.”

Varanasi Crime News: पीड़ित के पिता और मां की शिकायत पर 23 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में पीड़िता के पिता और मां की अलग-अलग दो शिकायतों के आधार पर कुल 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें 13 आरोपी नामजद हैं.

Varanasi Crime News: आरोपियों ने युवती के साथ ऐसी की दरिंदगी, पुलिस ने किया खुलासा

घटना के संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ कहीं गई थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने चार अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. सक्सेना ने बताया कि जब पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में कुछ नहीं बताया. हालांकि, पीड़िता के परिवार ने छह अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच आरोपी उसे कई होटल और हुक्का बार में ले गए तथा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

Varanasi Crime News: पीड़िता की मां ने बताया हैवानियत की दर्दनाक कहानी

पीड़ित युवती की मां ने बताया, उसकी बेटी 29 मार्च को अपनी सहेली के घर गयी थी. रास्ते में घर वापस आते समय उसे राज विश्वकर्मा नाम का लड़का मिला, जो उसे लंका स्थित अपने कैफे ले गया. जहां राज और उसके एक अन्य दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया. अगले दिन उसकी बेटी को समीर नाम का लड़का मिला जो अपने किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर था. समीर युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर किसी राजमार्ग पर ले गया और मोटरसाइकिल पर ही उसका यौन उत्पीड़न किया और युवती को नदेसर छोड़ दिया. महिला ने बताया कि उसके अगले दिन 31 मार्च को उसकी बेटी को आयुष नाम का एक लड़का अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ जिनका नाम सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद तथा जाहिर था, उसे सिगरा स्थित कॉन्टिनेंटल कैफे ले गए और युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. अगले दिन एक अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने एक अन्य दोस्त के साथ युवती को होटल ले गया जहां पर दो तीन अन्य लोग मौजूद थे. वहां एक व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया.

Varanasi Crime News: नशा खिलाकर युवती के साथ आरोपियों ने किया दुष्कर्म

दो अप्रैल को राज खान नाम का लड़का उसको अपने हुकुलगंज स्थित घर की छत पर ले गया और नशीला पदार्थ खिला कर गलत काम करने की कोशिश की. युवती के शोर मचाने पर युवकों ने उसे नशे की हालत में अस्सी घाट पर ले जा कर छोड़ दिया। तीन अपैल को दानिश उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और वहां सोहेल, शोएब और अन्य किसी लड़के ने उसकी बेटी को नशा कराकर दुष्कर्म किया. बाद में उन सबने युवती को नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया. दूसरे दिन चार अप्रैल को युवती घर आई और घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola