Vande Bharat Express Train : अब वंदे भारत ट्रेन में खाएं कश्मीरी खाना

Katra-Srinagar Vande Bharat Kashmiri Food
Vande Bharat Express Train : कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन आईआरसीटीसी परोसेगा. जुलाई के दूसरे सप्ताह से ट्रेन के यात्रियों को कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन परोसने का निर्णय लिया गया है. जानें कौन–कौन सा खाना यात्रियों को दिया जाएगा.
Vande Bharat Express Train : आईआरसीटीसी ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में जुलाई के दूसरे सप्ताह से यात्रियों को कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन परोसने का फैसला किया है. आईआरसीटीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक आनंद कुमार झा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यंजन शामिल करने की योजना पर काम चल रहा है और इसे जल्द लागू किया जाएगा.
आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव कराने के लिए नाश्ते में अम्बल कद्दू, बबरू, जम्मू पराठा दिया जाएगा. वहीं दोपहर के भोजन में पनीर चमन, कश्मीरी दम आलू व जम्मू राजमा जैसे लोकप्रिय व्यंजन परोसे जाएंगे. इसका आनंद यात्री ले सकेंगे.
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन छह जून को हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जून को श्रीनगर को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया. अधिकारी ने कहा, “प्रीमियम ट्रेन में स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है और हमने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के लिए एक विशेष योजना बनाई है. हमने नाथू, हॉलिडे इन, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी जैसे सभी शीर्ष खाद्य पदार्थ विक्रेताओं और होटलों से बात की और सबसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों का चयन किया.”
यह भी पढ़ें : Vande Bharat: बिहार के अब इस रूट पर भी दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, हावड़ा जाना होगा आसान, देखें टाइम-टेबल
स्थानीय व्यंजन का स्वाद नहीं लेने वाले यात्रियों के लिए खास व्यवस्था
आईआरसीटीसी के अनुसार, अन्य नाश्ता और दोपहर के भोजन की चीजें, जैसे उपमा, पोहा, वेज कटलेट आदि भी उन यात्रियों के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध होंगी, जो स्थानीय व्यंजन का स्वाद नहीं लेना चाहते हैं. आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्थानीय भोजन का विकल्प उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










