Vande Bharat Express Train : वंदे भारत के अंदर बजने लगी तालियां, आई आवाज– हैपी बर्थ डे

Updated:
विज्ञापन
Vande Bharat Express train kashmir

Vande Bharat Express train kashmir

Vande Bharat Express Train : कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में जन्मदिन मनाया गया. वाराणसी के राकेश और नेहा जायसवाल नामक दंपत्ति ने अपने बेट��� के साथ केक काटा. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Vande Bharat Express Train : वाराणसी के राकेश और नेहा जायसवाल नामक दंपत्ति ने अपने बेटे मोक्ष का छठा जन्मदिन कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मनाया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन के अंजी खाद पुल पर पहुंचने पर उन्होंने केक काटा. इस पुल का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. राकेश जायसवाल ने कहा, “यह संयोग ही था कि जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले थे, उसी दिन हमारे बेटे का जन्मदिन भी था. हमने सोचा कि हमें अपने बेटे का जन्मदिन इस ट्रेन की पहली यात्रा पर मनाना चाहिए ताकि उसका जन्मदिन उसके लिए यादगार बन जाए.” वहीं नेहा जायसवाल ने कहा, “…यह हमारे बेटे के लिए सबसे बढ़िया तोहफा है. हमने यह योजना प्रधानमंत्री मोदी की वजह से बनाई.” आप भी देखें ये वीडियो.

कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर का वीडियो सामने आया है, जब यह अंजी खाद पुल को पार कर रही थी. इसका उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola