Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अब तक 4 की मौत, सीएम धामी ने नुकसान का लिया जायजा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Aug 2025 10:10 AM
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही मची है. अचानक आई बाढ़ से कई घर बह गए. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 70 से अधिक लोग लापता हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली.
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी धराली का एरियल सर्वे किया और नुकसान का जायजा लिया. सर्वे के बाद उन्होंने कहा, “… 10 डीएसपी, 3 एसपी और लगभग 160 पुलिस अधिकारी बचाव अभियान में लगे हुए हैं… भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर भी तैयार हैं. जैसे ही मौसम में सुधार होगा, हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा. खाने के पैकेट और डॉक्टरों की एक टीम तैयार कर ली गई है. बिजली बहाल करने का काम भी चल रहा है. धराली में अभी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है. हम लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हम सभी को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रहे हैं.”
पीएम मोदी सीएम धामी को किया फोल, हादसे की पूरी जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उत्तराखंड जिले के धराली में आई आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके.
Prime Minister Narendra Modi today spoke to Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami over the phone and inquired about the recent disaster in the Dharali area of Uttarakhand district and the updated status of relief and rescue operations. CM Dhami told the Prime Minister that the… pic.twitter.com/c4QiAVljRI
— ANI (@ANI) August 6, 2025
पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी के साथ बातचीत की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली गांव में स्थिति का जायजा लिया.
बादल फटने से भटवाड़ी में बह कई सड़क
खराली में राहत और बचाव कार्य जारी है. बाढ़ की वजह से कई जगहों पर सड़कें गायब हो गई हैं. उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग पर भटवाड़ी में सड़क बाढ़ की वजह से पूरी तरह बह चुकी है. हर्षिल जाने वाला मार्ग पूरी रात अवरुद्ध रहा. धराली, जहां कल बादल फटने की घटना हुई थी, यहां से 50 किलोमीटर दूर है.
ये भी पढ़ें: Uttarkashi Video: 25 सेकंड में सबकुछ तबाह…बदहवास भागते दिखे लोग, धराली का रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: ‘भागो रे…’ उत्तरकाशी में बादल फटने का खौफनाक वीडियो सामने आया, देखें तबाही का मंजर
ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, महिलाओं की चीखों ने बयां किया भयावह मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










