Uttarkashi Cloud Burst Video: 'भागो रे…' उत्तरकाशी में बादल फटने का खौफनाक वीडियो सामने आया, देखें तबाही का मंजर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Aug 2025 4:43 PM
Uttarkashi Cloud Burst
Uttarkashi Cloud Burst Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में धराली में बादल फटने से भारी तबाही मची है. अब तक चार लोगों की मौत की खबर है, तो कई लापता हुए हैं. राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. बादल फटने के बाद धराली खीर गंगा नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे आस-पास के कई घर चपेट में आ गए. सोशल मीडिया पर कई खौफनाक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर तबाही का मंजर साफ नजर आता है.
Uttarkashi Cloud Burst Video: सोशल मीडिया पर बादल फटने के बाद खीर गंगा नदी में आए खौफनाक बाढ़ को देखा जा सकता है. बाढ़ आने से पहले नदी पूरी तरह से सूखी नजर आ रही है, लेकिन भारी बारिश के बाद पहाड़ों से सैलाब उमड़ता हुआ आता दिख रहा है. जो अपने रास्ते में आ रही सभी चीजों को चपेट में ले लिया.
उत्तरकाशी के धराली में कितनी जनहानि हुई, इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। 😭#uttarkashi pic.twitter.com/vaufRJXsdl
— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 5, 2025
भागो रे…जलप्रलय को देखकर लोगों में मची चीख-पुकार
बादल फटने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें लोगों की चीख-पुकार सुनी जा सकती है. बाढ़ का वीडियो बना रहा शख्स हल्ला कर लोगों को भागने के लिए बोलता है. एक अन्य वीडियो में महिलाओं की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी जा सकती है.
#BreakingNews | Village washed away, several feared missing after a major cloudburst struck Dharali area near Harsil in Uttarakhand's Uttarkashi#Uttarkashi #Uttarakhand #UttarakhandNews #CloudBurst #Harsil pic.twitter.com/ne6JNzXa5Q
— DD News (@DDNewslive) August 5, 2025
बाढ़ में कई मकान और होटल तबाह हो गए
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से कई मकान और होटल तबाह हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नदी में ऊपर से भारी मात्रा में तेजी से पानी और मलबा आया और देखते ही देखते मकान और होटल उसकी चपेट में आ गए.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नुकसान पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में हुए भारी नुकसान पर दुख जताया और प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि सेना, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा जिला प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं. धामी ने कहा कि वह निरंतर वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, महिलाओं की चीखों ने बयां किया भयावह मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










