Uttarkashi Video: 25 सेकंड में सबकुछ तबाह…बदहवास भागते दिखे लोग, धराली का रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Uttarkashi Cloud Burst

Uttarkashi Cloud Burst

Uttarkashi Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है. धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में अचानक बाढ़ आने से कई घर मलबे में दब गए. अब तक जो आंकड़े दिए गए हैं, उसमें चार लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग लापता हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. बादल फटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं.

विज्ञापन

Uttarkashi Video: सोशल मीडिया पर धराली बादल फटने के कई खौफनाक वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नदी में ऊपर से भारी मात्रा में तेजी से पानी और मलबा आया और देखते ही देखते मकान और होटल उसकी चपेट में आ गए.

बदहवास भागते दिखे लोग, देखते-देखते बाढ़ ने सबको चपेट में ले लिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, खीर गंगा नदी में तेजी से सैलाब आता है और कई घरों को चपेट में ले लेता है. वीडियो में कई लोगों को होटलों से निकलकर बदहवास भागते देखा जा सकता है. लेकिन सैलाब की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने घरों के साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को चपेट में ले लिया.

25 सेकंड का खौफनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 25 सेकंड का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोगों को चिल्लाते सुना जा सकता है. जो अपने लोगों को भागने की सलाह दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 सेकंड में ही बाढ़ ने सैकड़ों घरों को अपनी चपेट में ले लेता है. कुछ ही सेकंड में घरों की जगह मलबे जमा दिखते हैं. वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: ‘भागो रे…’ उत्तरकाशी में बादल फटने का खौफनाक वीडियो सामने आया, देखें तबाही का मंजर

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, महिलाओं की चीखों ने बयां किया भयावह मंजर

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola