ePaper

Uttar Pradesh Explosion: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Updated at : 31 Aug 2025 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Uttar Pradesh explosion

घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम,राहत और बचाव कार्य जारी

Uttar Pradesh Explosion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार को एक घर में संचालित की जा रही पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमामा हुआ. जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Explosion: सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘विस्फोट उस घर में हुआ जहां पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं.’’ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे गुडंबा के बेहटा इलाके में हुई. विस्फोट के बाद भवन की छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे पांच अन्य लोग मलबे में दब गए. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

राहत और बचाव कार्य जारी

एसीपी ने कहा, ‘‘दमकल विभाग, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस सहित बचाव दल घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रहे हैं.’’ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी राहत कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंच गई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं तथा यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola