ePaper

UP Weather Alert: भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर, 50 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Updated at : 20 Dec 2025 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP Cold Wave Alert

यूपी के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है. मौसम विभाग ने 50 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

UP Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है. राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और हालात ऐसे हैं कि लोग दिनभर अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी हवाओं की वजह से बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में अत्यधिक कोहरा पड़ने की संभावना है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे तक ठंड और कोहरे का यह सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने मिर्जापुर, चंदौली, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola