Today News Wrap: देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार, जलपाईगुड़ी में गरजे पीएम मोदी, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Apr 2024 4:54 PM
Today News Wrap
Today News Wrap: बिहार के नवादा में पीए मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका. दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी के घर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की.
7 अप्रैल की बड़ी खबरें
मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, परिजनों से की मुलाकात
बिहार के नवादा में गरजे पीएम मोदी, कहा- पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका
दिल्ली और देशभर में तानाशाही के खिलाफ AAP कर रही है उपवास- आतिशी
सुरक्षा में फिर हुई चूक, तीसरी बार मैदान में घुसा विराट का जबरा फैन
अन्य बड़ी खबरों पर एक नजर
जलपाईगुड़ी में गरजे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वामदलों पर जमकर हमला बोला. कहा- पूरा देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार. पढ़ें विस्तृत खबरें
मुख्तार को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनको श्रद्धांजलि देने के लिए नेता गाजीपुर पहुंच रहे हैं. रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गाजीपुर में थे. पढ़ें विस्तृत खबरें
‘नीतीश कुमार का एनडीए में जाना दुखद’- संजय सिंह
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद था. जानें ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले. पढ़ें विस्तृत खबरें
झारखंड में I.N.D.I.A. गठबंधन की कैसी है तस्वीर
लोकसभा चुनाव का पहला चरण करीब है. लेकिन, झारखंड में कांग्रेस और झामुमो ने अब तक अपने सभी उम्मीदवारों की भी घोषणा नहीं की है. जानें कैसा है झारखंड का सियासी तापमान. पढ़ें विस्तृत खबरें
सुरक्षा में फिर हुई चूक, तीसरी बार मैदान में घुसा विराट का जबरा फैन
IPL 2024 में शनिवार को 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की. पढ़ें विस्तृत खबरें
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले झेले 2-3 ब्रेकअप्स
अक्षय कुमार की मूवी बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. इस बीच उन्होंने बताया कि ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले उनका दो-तीन बार ब्रेकअप हो चुका था. पढ़ें विस्तृत खबरें
गुमला में उग्रवादियों के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण
उग्रवादियों का कहना था कि जब तक लेवी की राशि नहीं मिलेगी निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा. इस घटना की जानकारी जब शुक्रवार को ग्रामीणों को हुई, तो पूरे गांव में डुगडुगी बजा लोगों को एकजुट किया. पढ़ें विस्तृत खबरें
तेजस्वी यादव चाहते हैं पीएम मोदी से इन 10 सवालों के जवाब
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को नौकरी से लेकर इडी तक के मामले में घेरने का प्रयास किया है. उन्होंने पीएम मोदी से दस सवाल का जवाब मांगा है. पढ़ें विस्तृत खबरें
झारखंड में 3 हजार व्यक्ति पर सिर्फ एक डॉक्टर
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अनुसार, देश भर में 13,08,009 एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं. वहीं, मेडिकल कॉलेजों में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2014 में 387 मेडिकल कॉलेज थे. पढ़ें विस्तृत खबर
बंदर भगाकर खबरों में आयी बच्ची को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर
Anand Mahindra 13 साल की निकिता की सूझबूझ से इंप्रेस हैं, जिसने अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट अलेक्सा की मदद से बंदरों के झुंड को डराकर अपने घर से भगा दिया. पढ़ें विस्तृत खबरें
जैक बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी, एसएमएस से ऐसे चेक कर सकेंगे
झारखंड एकेडमिक काउंसिल मई में कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर सकता है. यहां जानें एसएमएस के जरिए कैसे देख सकते हैं रिजल्ट. पढ़ें विस्तृत खबरें
क्या होता है सूर्यग्रहण? यह क्यों और कैसे लगता है?
8 अप्रैल को जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा, तो धरती के कई भागों पर अंधेरा छा जाएगा. जानें क्या है सूर्य ग्रहण का विज्ञान? पढ़ें विस्तृत खबरें
स्टंट हुआ फेल, हवा में 20 फीट उपर उड़ गया ड्राइवर
इस ड्राइवर को Sea Beach के किनारे स्टंट करना काफी महंगा पड़ गया, कार से शख्स का कंट्रोल खो जाता है और कार चार पलटी मारते हुए समुंदर में चली जाती है. पढ़ें विस्तृत खबरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










