Lok Sabha Election 2024 : 'नीतीश कुमार का एनडीए में जाना दुखद', जानें क्या बोले 'आप' नेता संजय सिंह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Apr 2024 1:54 PM

विज्ञापन

Sanjay Singh addresses press

Lok Sabha Election 2024 : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 'इंडिया' गठबंधन से अलग होने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद था. जानें ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्ष ने एक गठबंधन तैयार किया था. इस गठबंधन को बनाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका नजर आई थी. हालांकि बाद में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ उसके बाद जदयू ने बीजेपी से गठबंधन कर लिया और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के राजद से गठबंधन टूटने का दर्द ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता नहीं भूल पा रहे हैं.

नीतीश कुमार के ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने पर आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के नेता संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह दुखद था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन से आते हैं, वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ नजर आ चुके हैं. नीतीश कुमार पाला बदलते हैं जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है.

आगे ‘आप’ के नेता संजय सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने संपूर्ण क्रांति का नारा देने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण का समर्थन किया है. बिहार की जनता नीतीश कुमार का समर्थन नहीं करेगी. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर भी संजय सिंह ने बात की और कहा कि वह नीतीश कुमार की तरह बीजेपी के साथ नहीं हैं. ममता और नीतीश में जमीन-आसमान का अंतर है. ममता बनर्जी की पार्टी जीतने से विपक्षी गठबंधन को लाभ होगा.

Also Read : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश, बोले ‘आप’ नेता संजय सिंह

Aap mp sanjay singh

आपको बता दें कि पिछले दिनों ‘आप’ नेता संजय सिंह जेल से बाहर आए हैं. इसके बाद से वे लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जेल से जमानत मिलने के बाद जब वे बाहर आए तो उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत फंसाया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola