अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले झेले 2-3 ब्रेकअप्स, बड़े मियां छोटे मियां स्टार ने कहा- उस समय बहुत गुस्सा…
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Apr 2024 4:58 PM
akshay kumar
अक्षय कुमार की मूवी बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. इस बीच उन्होंने बताया कि ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले उनका दो-तीन बार ब्रेकअप हो चुका था.
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक है. फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. उन्होंने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की है. उनके दो बच्चे है, जिनका नाम आरव और नितारा है. हाल ही में एक्टर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में ट्विंकल से शादी से पहले जब उनका ब्रेकअप हुआ था, तो वो इससे कैसे निपटे थे.
अक्षय कुमार का हुआ था 2-3 बार ब्रेकअप
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि युवाओं के लिए उनकी ब्रेकअप पर क्या सलाह होगी. साथ ही ब्रेकअप से निपटने के लिए क्या करें. इस पर खिलाड़ी कुमार ने कहा, “मेरे साथ जब भी ब्रेक-अप हुआ था, 2-3 बार हुआ है. मैं एक्सरसाइज ज्यादा करता था. इसे चैनलाइज करो. उस समय तुम्हारे अंदर बहुत ज्यादा गुस्सा होगा, तो आपको इसे चैनलाइज करना होगा.”
अक्षय कुमार ने कही ये बात
अक्षय कुमार ने आगे कहा, मैं ज्यादा से ज्यादा वर्क आउट करता था. खाना भी दबा कर खाता था. मुझे लगता है कि एक मार्शल आर्टिस्ट का ब्रेकअप से निपटने का ये एक तरीका है. एक्टर ने कहा मेरा मानना है कि यही एक तरीका है जिससे हम समझते है. बता दें कि अक्षय का नाम रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा जैसी एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना के साथ उनकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. वहीं, एक्टर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है. वो सिंघम 3 के अलावा वेलकम टू द जंगल दिखेंगे. इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, दिशा पटानी सहित कई अन्य स्टार्स नजर आएंगे.
Also Read- शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










